दक्षिण अफ्रीका गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

मुंबई [महामीडिया] जोहान्सबर्ग के पास प्रिटोरिया शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके सॉल्सविले में आज शनिवार को एक अवैध बार में ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। यहां पर काफी भीड़ थी। आज तेज संगीत का फायदा उठाकर हमलावर ने फायरिंग कर दी। कुछ ही मिनटों यहां पर अफरा तफरी मच गई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अचानक हुई फायरिंग में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक तीन साल का मासूम भी है वह अपने माता पिता के साथ यहां पर था। तीन संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश हो रही है। इनकी पहचान अभी तक सामने नहीं आ पाई है। 

सम्बंधित ख़बरें