साइबर धोखाधड़ी में लिप्त 15 महिलाओं समेत 22 लोग गिरफ्तार

साइबर धोखाधड़ी में लिप्त 15 महिलाओं समेत 22 लोग गिरफ्तार

भोपाल [महामीडिया] पटना जिले से साइबर धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के आरोप में 15 महिलाओं समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पटना के सगुना मोड़ और रूपसपुर इलाकों में लखन कुटीर, वेद नगर और सौभाग्य शर्मा पथ पर छापेमारी के दौरान यह  गिरफ्तारियां की गईं। छापे के दौरान 19 लैपटॉप, एक डेस्कटॉप कंप्यूटर, 53 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें