सिहोरा सांप्रदायिक तनाव में 25 व्यक्ति गिरफ्तार

सिहोरा सांप्रदायिक तनाव में 25 व्यक्ति गिरफ्तार

भोपाल [महामीडिया] सिहोरा तहसील में गुरुवार की देर रात तनाव के बाद अब क्षेत्र में शांति है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगातार गश्त कर रही है। संवेदनशील क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। रात को हुए विवाद के बाद किसी ताजा तनाव की खबर नहीं है। शुक्रवार को सुबह से सामान्य दिनों की तरह ही लोग अपने कामकाज में जुट गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दोनों पक्षों के 25 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। विवाद में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें