क्यूबा में 6.1 तीव्रता का भूकंप
भोपाल [ महामीडिया]
क्यूबा के उत्तर-पश्चिमी तट के पास सोमवार रात्रि को को 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी क्यूबा के मंटुआ शहर से करीब 104 किलोमीटर दूर समुद्र में था। इसकी गहराई लगभग 26 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप के झटकों से क्यूबा के कई इलाकों में इमारतें हिल गईं और लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। राजधानी हवाना समेत कई शहरों में कंपन महसूस किया गया। झटकों का असर अमेरिका के फ्लोरिडा तक पहुंचा। मियामी, फोर्ट लॉडरडेल और ऑरलैंडो के आसपास के इलाकों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया । एहतियात के तौर पर कुछ सरकारी कार्यालय खाली कराए गए हैं।