
एक करोड़ से अधिक मृतकों के आधार कार्ड नंबर रद्द
भोपाल [महामीडिया] आधार डेटाबेस की सटीकता बनाए रखने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अलग अलग स्रोतों से मौत के आंकड़ों को प्राप्त करके और उनकी उचित जांच के बाद उनको बंद करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हाल ही में भारत के महापंजीयक से आधार नम्बरों से जुड़े मृत्यु के रिकॉर्ड को साझा करने का अनुरोध किया गया था। अनुरोध के बाद महापंजीयक की तरफ से अब तक 24 राज्यों से सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से करीब 1.55 करोड़ लोगों के मौत के आंकड़े प्रदान किए गए हैं। इन आंकड़ों को जांचने के बाद 1,17 करोड़ आधार नम्बर्स को निष्क्रिय कर दिया गया है।