नवीनतम
भोपाल में प्रवेश मेले का आयोजन 29 मई से
भोपाल महामीडिया भोपाल में प्रवेश मेले का आयोजन कई विश्वविद्यालय मिलकर कर रहे हैं। तीन दिवसीय इस प्रवेश मेले का आयोजन डीबी मॉल के कोर्टयार्ड मैरिट हाल में किया जा रहा है। इसमें राजधानी भोपाल के विविध विश्व विद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी मिल सकेगी। इस मेले का प्रयोजन स्टेट बैंक द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने इस मेले में निशुल्क प्रवेश के साथ निशुल्क मूवी टिकट एवं निशुल्क बैग वितरण का आकर्षक उपहार देने की घोषणा की है।