अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से
भोपाल [ महामीडिया] श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अनंतनाग ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उपायुक्त अनंतनाग ने अधिकारियों की बैठक लेकर यात्रा मार्ग, बेस कैंपों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर एडवांस पार्टियों की तैनाती की योजना की समीक्षा की है। यात्रा तीन जुलाई से शुरु हो रही है। । 57 दिनों की यह यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से होगी जिसके लिए पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है। 13 से 70 वर्ष के श्रद्धालु इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।