अमेरिका ने 16 देशों के विरुद्ध नई जांच शुरू की
भोपाल [महा मीडिया] अमेरिका ने भारत और चीन समेत अपने 16 प्रमुख ट्रेडिंग पार्टनर्स के विरुद्ध 'सेक्शन 301' के तहत नई जांच शुरू कर दी है। 'सेक्शन 301' अमेरिका को उन देशों पर एकतरफा टैक्स बढ़ाने की शक्ति देता है जो उसकी कंपनियों को नुकसान पहुंच रहे हो। अमेरिकी प्रशासन अब नए कानूनी रास्तों से टैरिफ का दबाव वापस बनाने की तैयारी में है। इस जांच के कारण इस साल गर्मियों तक भारत, चीन, यूरोपीय संघ और मैक्सिको जैसे देशों पर नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं। अमेरिका उन देशों की जांच कर रहा है जो अपनी जरूरत से कहीं ज्यादा सामान बना रहे हैं और खपत न होने पर उस माल को सस्ते दामों पर अमेरिकी बाजारों में डंप कर रहे हैं।अमेरिका यह देखना चाहता है कि क्या ये देश जानबूझकर अपनी एक्सेस कैपेसिटी का इस्तेमाल करके अमेरिकी कंपनियों और वहां के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को चोट तो नहीं पहुंचा रहे।