नवीनतम
अमृता फड़नवीस ने एक्सिस बैंक से इस्तीफ़ा दिया
भोपाल [महामीडिया] महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने 23 साल की सेवा के बाद एक्सिस बैंक से अपने इस्तीफे की घोषणा की है। अमृता ने बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में शुरुआत की थी। इन सभी वर्षों में सीढ़ी चढ़ने के बाद उन्होंने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया। अमृता फडणवीस ने बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। चौधरी और अन्य सहकर्मियों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यद्यपि यह सुंदर अध्याय आज समाप्त हो गया, लेकिन वह जीवन भर के सबक और दोस्ती अपने साथ ले जा रही हैं।