नवीनतम
भोपाल की निर्यात क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि
भोपाल [ महामीडिया] भोपाल ने निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बीते चार वर्षों में 118 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2021-22 में जहां जिले का कुल निर्यात 1,062.89 करोड़ रुपये था वहीं वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 2,323.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षेत्र की बढ़ती वैश्विक मांग ने भोपाल को मध्य प्रदेश के प्रमुख निर्यात केंद्रों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले का कुल निर्यात 1,062.89 करोड़ रुपये था जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 2,323.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।