नवीनतम
मुख्यमंत्री यादव ने होम गार्ड्स के लिए कई सुविधाओं की घोषणा की
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में आज होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव होम गार्ड कार्यालय पहुंचे और मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।उन्होंने परेड का निरीक्षण किया सलामी ली और कहा कि होम गार्ड का अनुशासन, निष्ठा और सेवा-भाव राज्य की बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री यादव परेड निरीक्षण वाहन से ग्राउंड पहुंचे और पूरी टुकड़ी का निरीक्षण किया। इसके बाद जवानों ने उन्हें सलामी दी। मुख्यमंत्री ने कहा होम गार्ड ऐसा अनुशासित समूह है जो हर चुनौती और हर प्रस्तुति में सबसे आगे खड़ा मिलता है। उन्होंने जवानों के साहस, समर्पण और कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बल प्रदेश में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का अभिन्न हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ होम गार्ड परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अदम्य साहस सम्मान’ हर वर्ष नियमित रूप से प्रदान किया जाएगा जिससे जवानों का मनोबल बढ़ेगा।