एआई इम्पैक्ट समिट में मुख्यमंत्री यादव

एआई इम्पैक्ट समिट में मुख्यमंत्री यादव

मुंबई [महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित “इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल हुए । यह समिट 16 से 20 फरवरी तक चल रहा है जिसमें वैश्विक स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव, नवाचार  पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री ने समिट को लेकर कहा कि AI के साथ जुड़कर दुनिया के साथ चलने का यह अद्भुत अवसर है।  समिट में सीएम ने विभिन्न वैश्विक कंपनियों से मुलाकातें कीं और राज्य को एआई नवाचार का हब बनाने की प्रतिबद्धता जताई  जिससे मध्य प्रदेश एआई क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाएगा। समिट में NVIDIA, Google, Sarvam AI जैसी कंपनियों से चर्चा ने राज्य के एआई इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के रास्ते खोले।

 

सम्बंधित ख़बरें