नवीनतम
फ्रांस के सौ स्कूलों में बाल शोषण घोटाले की जाँच
भोपाल [ महामीडिया] फ्रांस इस समय एक बड़े बाल शोषण घोटाले से जूझ रहा है। पेरिस समेत 100 से ज्यादा स्कूलों और डे-केयर सेंटरों में बच्चों के साथ हिंसा और शोषण के आरोपों की जांच चल रही है। मामले सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश बढ़ गया है। राजधानी में 84 प्रीस्कूल, करीब 20 प्राइमरी स्कूल और लगभग 10 डे-केयर सेंटरों में जांच चल रही है। आरोप स्कूल मॉनिटर्स पर लगे हैं। स्कूल मॉनिटर्स वह कर्मचारी होते हैं जो बच्चों की देखभाल लंच ब्रेक, खेल, सोने के समय और आफ्टर-स्कूल गतिविधियों का प्रबंधन करते हैं । इन कर्मचारियों पर बच्चों को भोजन न देने, डराने-धमकाने, पीटने और यहां तक कि तीन-चार साल के मासूम बच्चों के साथ उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पेरिस के नए मेयर ने भी बच्चों की सुरक्षा में भारी चूक और 'चुप्पी की संस्कृति' को खत्म करने का वादा किया है।