भारत में जैविक खाद की मांग बढ़ी
भोपाल [ महामीडिया]
चालू खरीफ सीजन में इस बार किसान जैविक खाद ज्यादा खरीद रहे हैं हैं। चालू खरीफ सीजन में किसानों ने 11.17 लाख टन जैविक खाद खरीदी है जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 3.5 गुना अधिक है। जैविक खाद की खरीद में इतनी बड़ी वृद्धि किसानों के रासायनिक उर्वरकों से धीरे-धीरे जैविक खाद की ओर बढ़ते रुझान का संकेत देती है। केंद्र सरकार ने फिर भरोसा दिलाया है कि देश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और उनकी उपलब्धता को लेकर कोई समस्या नहीं है। किसानों को जरूरत के अनुसार उर्वरक मिलते रहें इसके लिए सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।