नर्मदापुरम के केसला ब्लॉक में भूकंप

नर्मदापुरम के केसला ब्लॉक में भूकंप

भोपाल [ महामीडिया] नर्मदापुरम के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी, छीतापुरा में सोमवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। इसका केंद्र बिंदु 22.367° उत्तरी अक्षांश और 77.688° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई जिसके कारण आसपास के इलाकों में कंपन महसूस हुआ।  झटके महसूस होते ही कुछ ग्रामीण लोग डर गए हालांकि अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 

सम्बंधित ख़बरें