केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री के दस ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे
भोपाल [ महामीडिया] प्रवर्तन निदेशालय [ED ] ने आज बुधवार को केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। मामला कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। CMRL नाम की कंपनी ने 2018-19 के दौरान विजयन की बेटी टी. वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपए दिए थे यह भुगतान बिना किसी काम या सेवा के बदले किया गया था।