दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश 

दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश 

मुंबई [महामीडिया] दक्षिण कोरिया में चार दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। अधिकारियों ने आज शनिवार को बताया कि इस बारिश के चलते करीब पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग लापता हैं। 7,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।कई क्षेत्रों में रातभर भारी बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के चलते देशभर में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। घरों में पानी भर गया है। कुछ जगहों से भूस्खलन की खबरें भी सामने आई हैं। इंचियोन के येओंगहेउंग द्वीप पर रात 12:50 बजे से 1:50 बजे तक सिर्फ एक घंटे में 98.5 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि दक्षिण जिओला प्रांत के बोसियोंग में 88 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने देश में और अधिक बारिश की चेतावनी दी है।

सम्बंधित ख़बरें