आज के दिवस का इतिहास

आज के दिवस का इतिहास

भोपाल [ महामीडिया] आज के दिवस का इतिहास इस प्रकार है-

महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 

1556 - हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य बलिदान दिवस।
1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1639 - मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।
1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1725 - स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1895 - आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।
1914 - इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की गयी।
1920 - इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना हुयी।
1942 - युवा सत्याग्रही गुलाब सिंह का बलिदान।
1951 - नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1976 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
2001 - भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
2006 - इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को दो साथियों सहित 1982 में 148 शियाओं की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई।
2007 - चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2013 - भारत ने अपना मंगल ग्रह के लिए यान लॉन्च किया।

जन्मदिवस

1870 - महान् स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म हुआ।
1921 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार उदयराजसिंह का जन्म हुआ।

पुण्यतिथि

1915 - भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता फ़िरोजशाह मेहता का निधन।
1950 - ध्रुपद तथा ख़याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फ़ैयाज़ ख़ाँ का निधन।
1982 - प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का निधन।
2011 - भारत के विलक्षण कलाकार भूपेन हज़ारिका का निधन।
 

सम्बंधित ख़बरें