होलाष्टक 24 फरवरी से

होलाष्टक 24 फरवरी से

भोपाल [महामीडिया] रंगों के त्योहार होली से ठीक आठ दिन पहले का समय हिंदू धर्म में 'होलाष्टक' के रूप में जाना जाता है।  इन आठ दिनों को शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना गया है। होलाष्टक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से प्रारंभ होकर पूर्णिमा (होलिका दहन) तक चलता है। होलाष्टक संयम और ईश्वर की आराधना का समय है। 24 फरवरी से 3 मार्च तक बाहरी शुभ कार्यों को विराम देकर आध्यात्मिक उन्नति पर ध्यान केंद्रित करना शास्त्र सम्मत माना गया है।

सम्बंधित ख़बरें