भारत अमेरिका के पैक्स सिलिका में शामिल हुआ
मुंबई [महा मीडिया] भारत आज शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व वाली पैक्स सिलिका में शामिल हो गया है। पैक्स सिलिका का उद्देश्य एआई युग में आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना और चीन पर निर्भरता कम करके सुरक्षित सप्लाई चेन तैयार करना है। दरअसल, पैक्स सिलिका में ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। वहीं भारत ने AI इम्पैक्ट समिट में एक सेरेमनी में कोएलिशन में शामिल होने के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया। यह समझौता मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , सेमीकंडक्टर (माइक्रोचिप) और क्रिटिकल मिनरल्स की ग्लोबल सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए किया गया है।