ट्राई क्रिकेट सीरीज : भारत ने श्रीलंका को 278 रन का टारगेट दिया
भोपाल [ महामीडिया] इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका-ए को जीत के लिए 278 रन का टारगेट दिया है। आज मंगलवार को दांबुला में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन का योगदान दिया। IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके। श्रीलंका की गेंदबाजी में मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट लिए। उनके अलावा चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेथ और वानुजा सहन ने 1-1 विकेट हासिल किया।