भारतीय नौसेना के जहाज 'संशोधक' का प्रतीक चिह्न जारी
भोपाल [ महामीडिया]
भारतीय नौसेना ने आज मंगलवार को 'संशोधक' का प्रतीक चिह्न जारी किया है । यह 'सर्वे वेसल लार्ज' क्लास का चौथा जहाज है और देश की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता में एक और बड़ी उपलब्धि है। यह जहाज बंदरगाह के रास्तों का तटीय और गहरे पानी में हाइड्रोग्राफिक सर्वे करने और नेविगेशन चैनल तय करने में सक्षम है। लगभग 3400 टन के डिस्प्लेसमेंट और 110 मीटर की कुल लंबाई वाले 'संशोधक' में अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक उपकरण लगे हैं। दो डीजल इंजन से चलने वाला यह जहाज 18 नॉट से ज्यादा की रफ्तार पकड़ सकता है।