नवीनतम
उज्जैन और डोंगला में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से
भोपाल (महामीडिया ) उज्जैन और डोंगला में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से प्रारंभ होगा। यह तूने दिवसीय सम्मेलन कल 3 मार्च से प्रारंभ होकर 5 मार्च तक चलेगा। इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन खगोलीय विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए किया जा रहा है। महाकाल की नगरी उज्जैन एवं डोंगला दोनों ही स्थान खगोलीय विरासत की दृष्टि से एक प्रमुख केंद्र रहे हैं इसलिए इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन इन दोनों स्थानों पर किया जा रहा है।