
अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस कल
भोपाल [महामीडिया] 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय चंद्र दिवस घोषित किया इसके बाद से हर साल इस तारीख को अंतरराष्ट्रीय चंद्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन सोलर सिस्टम में चंद्रमा की महत्ता, शोध, संभावनाएं सहित अन्य मुद्दों पर शैक्षणिक, तकनीकि व संस्थाओं में लोगों को जागरूक किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय चंद्र दिवस 'अपोलो 11 चंद्र मिशन' के हिस्से के रूप में चंद्रमा पर मनुष्यों की ओर से पहली बार उतरने की वर्षगांठ का प्रतीक है। सालाना आयोजित होने वाले समारोह में चंद्रमा की खोज में सभी राज्यों की उपलब्धियों पर भी विचार किया जाता है। साथ ही स्थायी चंद्रमा अन्वेषण और उपयोग के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाती है।