इशिबा जापान के नए प्रधानमंत्री होंगे

इशिबा जापान के नए प्रधानमंत्री होंगे

 मुंबई [ महामीडिया ] जापान में रक्षा मंत्री रह चुके शिगेरू इशिबा अब देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। आज  शुक्रवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की है। वह 1 अक्टूबर को संसद सत्र की शुरुआत के साथ पद संभालेंगे। जापान में सत्ताधारी पार्टी का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री चुना जाता है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के पास संसद के दोनों सदनों में बहुमत है। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष चुने गए इशिबा अब जुलाई 2025 तक प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे। इसके बाद देश में आम चुनाव होंगे।

67 साल के इशिबा ने अपनी प्रतिद्वंदी सनाए तकाइची को 21 वोटों के अंतर से हराया। इशिबा को पार्टी सदस्यों के 215 वोट हासिल हुए। इशिबा इससे पहले भी 4 बार पार्टी लीडरशिप के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। 2012 में वे शिंजो आबे के खिलाफ भी खड़े हुए थे, लेकिन उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा था ।

सम्बंधित ख़बरें