केदारनाथ धाम में आज फिर बर्फबारी
चमोली [महामीडिया] रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया है । इससे पहले चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में भी हल्की बर्फबारी हो चुकी थी। गुरुवार की सुबह उत्तराखंड के पांच जिलों पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में बारिश हुई है। हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में ठंड का प्रकोप बना रहा।कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखी गई हैं। बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है।