कर्नाटक के कॉलेजों में रुद्राक्ष और जनेऊ पहनने की अनुमति मिली
भोपाल [ महामीडिया]
कर्नाटक सरकार ने स्कूल और कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध वाले 2022 के निर्णय को वापस ले लिया है। नए आदेश के तहत छात्रों को हिजाब के अलावा कलावा, रुद्राक्ष और जनेऊ की अनुमति दी गई है। बशर्ते यह स्कूल के अनुशासन और नियमों के तहत हों। कर्नाटक की तत्कालीन सरकार ने फरवरी 2022 में एक आदेश जारी किया था। जिसके तहत सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में छात्रों को निर्धारित यूनिफॉर्म का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया था।