म.प्र.में दुग्ध उत्पादन की क्षीर धारा ग्राम योजना शुरू
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से क्षीर धारा ग्राम योजना 2026 प्रारंभ की गई है। यह योजना तीन वर्षों की अवधि तक संचालित की जाएगी। प्रथम चरण में जिले के 61 ग्रामों का चयन किया गया है। इन ग्रामों के 17 हजार 711 गौवंश को योजना में शामिल कर उनकी उत्पादकता बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत पशुओं के नस्ल सुधार एवं संतुलित पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चयनित ग्रामों में कृत्रिम गर्भाधान (तकनीक का उपयोग किया जाएगा तथा पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा।