मथुरा और वृंदावन बाढ़ की चपेट में

मथुरा और वृंदावन बाढ़ की चपेट में

भोपाल [महामीडिया] देश के उत्तरी राज्यों में बारिश के कारण हालात अभी भी खराब हैं। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत नदियों में पानी बढ़ गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा और वृंदावन में 50% इलाका बाढ़ की चपेट में है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया है। मथुरा-वृंदावन में 15 दिनों से बाद की स्थिति बनी हुई है । 24 घंटे में गोकुल बैराज से 1.52 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया जिससे 54 गांव और 35 कॉलोनियों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गांवों में करीब 60 किलोमीटर के क्षेत्र में सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें