मानसून कल मुंबई पहुंचेगा

मानसून कल मुंबई पहुंचेगा

भोपाल [ महामीडिया] मानसून 5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंच गया है। फिलहाल यह मुंबई से करीब 150 किमी दूर है और अगले 48 घंटे में मुंबई शहर में  पहुंच सकता है। वहीं अगले सप्ताह तक यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पहुंच सकता है। मानसूनी हवाओं के असर से कई मैदानी राज्यों में गर्मी कम हुई है। साथ ही प्री-मानसून के कारण कई जगह आंधी और तेज बारिश हो रही है। मानसून के अगले 48 घंटे में मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार अरब सागर से आने वाली हवाएं शहर में बारिश का माहौल बना रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें