म.प्र. में शिक्षकों के एक लाख से अधिक पद रिक्त

 म.प्र. में शिक्षकों के एक लाख से अधिक पद रिक्त

भोपाल [महामीडिया] म.प्र.विधानसभा के बजट सत्र में विधायकों के सवालों पर सरकार की ओर से विभागीय मंत्री जवाब दे रहे है। मध्यप्रदेश में शिक्षकों के 1 लाख 15 हजार 678 पद खाली है। स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक के स्वीकृत 289005 पद। 174419 कार्यरत और 115678 पद रिक्त हैं। जो स्वीकृत पद के 40 प्रतिशत है प्राथमिक विद्यालय में स्वीकृत 133576 पद में 55626। माध्यमिक विद्यालय में 110883 पद में 44546 तथा उच्च माध्यमिक के 44546 पद में से 15506 पद रिक्त हैं। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा भगवान भरोसे है। स्कूलों न केवल शिक्षकों की भारी कमी है बल्कि हजारों स्कूलों के पास सुरक्षित भवन और छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय तक नहीं है। कुल 83,514 स्कूलों में 1,968 ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक हैं। जबकि वहां 41965 बच्चों ने प्रवेश लिया। वहीं 46,417 स्कूल दो शिक्षकों के भरोसे हैं इनमें 13 लाख 73 हजार 270 बच्चों के नामांकन दर्ज हैं। प्रदेश में 11,889 स्कूल ऐसे हैं जहां विद्यार्थियों की संख्या 20 से भी कम है। इन स्कूलों में औसतन प्रति विद्यालय मात्र 13 छात्र हैं जबकि वहां दो अध्यापक तैनात हैं।

सम्बंधित ख़बरें