तीन नए जिलों में जिला पंचायत गठन की अधिसूचना जारी
भोपाल [ महामीडिया] नवगठित जिलों में जिला पंचायत गठन की अधिसूचना जारी हो गयी है । तीन नए जिले मऊगंज, पांढुर्ना और मैहर हैं जिनके गठन के करीब ढाई साल के अंतराल के बाद जिला पंचायत दफ्तर भी यहां खोलने का निर्णय हुआ है। प्रदेश के नए जिलों में मऊगंज 15 अगस्त 2023 को पांढुर्ना और मैहर 5 अक्टूबर 2023 को जिले बने थे।