नवीनतम
कल से नौतपा प्रारंभ होंगे
भोपाल महामीडिया कल से नौतपा प्रारंभ होंगे जो की लगातार 2 जून तक चलेंगे। इस दौरान गर्मी के तेवर और अधिक कठिन होंगे अर्थात गर्मी का प्रकोप अधिक रहेगा। नागरिकों को धूप एवं लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए। जहां तक संभव हो दोपहर के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए एवं समय-समय पर शीतल जल ग्रहण करते रहना चाहिए। इस दौरान सूती एवं ढीले वस्त्रों को पहनने की सलाह दी जाती है। जहां तक संभव हो नियमित रूप से धूप में निकलने एवं धूप से आने के बाद गुड एवं आम के पने का सेवन हमें कई रोगों से बचा सकता है इसलिए इनका सेवन अवश्य करना चाहिए। नौतपा के दौरान अपने इष्ट देवताओं को शीतल जल अर्पित करना शास्त्र सम्मत बताया गया है। इसलिए हमें इस दौरान नियमित रूप से देवताओं को शीतल जल अर्पित करना चाहिए। जहां तक संभव हो नौतपा के दौरान नाश्ते में सत्तू का सेवन करना चाहिए इससे हमारे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है एवं पाचन शक्ति बढ़ती है।