अब नेपाल ने भारतीय आमों के आयात पर प्रतिबंध लगाया
भोपाल [ महा मीडिया] पहले जापान ने भारतीय आमों के आयात पर बैन लगाया था उसके बाद अब नेपाल भी उसी राह पर है। नेपाल ने बीते दिनों भारत से आयात की जाने वाली आम की खेपों पर रोक लगा दी है। नेपाल के कृषि और पशु विकास मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत से आने वाले आमों और कुछ अन्य फलों की खेपों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि सरकार के इस फैसले से नेपाल के लोकल मार्केट में हालात बिगड़ गए हैं। नेपाल भारतीय आमों के प्रमुख खरीदार देशों में शामिल है। पिछले दिनों नेपाल ने भारत के आम और कुछ अन्य फलों की इंट्री पर बैन लगाया दिया है। भारत से आने वाले आम की कुछ खेपों में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशकों के अवशेष मिले थे। नेपाल ने खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता से जुड़ी चिंताओं के कारण भारतीय आमों के आयात पर रोक लगा दी। पिछले महीने जापान ने भी गुणवत्ता मानकों का हवाला देते हुए भारतीय आमों के आयात को बैन किया था।