शेयर बाजार आज स्थिर रहा

शेयर बाजार आज स्थिर रहा

मुंबई [महामीडिया] मंगलवार 22 जुलाई को सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 82,187 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट रही। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (22 जुलाई) को उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में लाल निशान में बंद हुए। चौतरफा बिकवाली के बावजूद चुनिंदा स्टॉक्स में एक्शन से बाजार लगभग सपाट बंद हुआ। निवेशकों ने अलग-अलग कंपनियों की तरफ जारी किए गए जून तिमाही के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।  कंपनियों में टाटा मोटर्स,  स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी सबसे ज़्यादा गिरावट में रहने वाले शेयरों में रहे। दूसरी तरफ टाइटन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति सुजुकी सबसे ज़्यादा बढ़त में रहने वाले शेयर रहे।वहीं निफ्टी 50 में शामिल 33 शेयरों में गिरावट और 16 में तेजी दर्ज की गई।

सम्बंधित ख़बरें