सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू

सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू

भोपाल [ महामीडिया ]  सागर संभागीय मुख्यालय पर शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव का उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। मंत्री, विधायक समेत अनेक गणमान्यजन सीएम के साथ मंच पर मौजूद हैं। आयोजन पीटीसी ग्राउंड में किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में देश और विदेश के उद्यमियों ने अपना पंजीयन कराया है। इसमें उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों से उद्योगपति भी शामिल हैं। 

इस दौरान बंसल ग्रुप के सीएमडी सुनील बंसल ने मध्य प्रदेश में व्यवसायियों और निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और माहौल की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह की हैंड होल्डिंग मध्य प्रदेश में की जाती है, हर स्तर पर बेहतरीन माहौल है। मुख्यमंत्री यादव से जब भी संवाद होता है, किसी भी समस्या को लेकर बात होती है तो उसका हल वो अलग तरीके से निकालते हैं। हमारे बिज़नेस को वो हमसे ज्यादा अच्छे से समझते हैं और इससे हमें एक अलग तरह की हिम्मत और अनुभव मिलता है।’

सम्बंधित ख़बरें