चांदी की कीमतों में दो दिन में नौ हजार की गिरावट
भोपाल [ महामीडिया] सोने और चांदी की कीमतों में आज 27 मई को गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत 4,503 रुपए कम होकर 2.62 लाख रुपए पर आ गई है।10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 571 रुपए गिरकर 1.57 लाख रुपए हो गया है। चांदी की कीमत 2 दिन में 9 हजार और सोना 1,800 रुपए सस्ता हो चुकी है।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मुनाफावसूली और कमजोर मांग के कारण पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में करीब ₹9,000 प्रति किलो की गिरावट आई है।