शेयर बाजार तीन सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद

शेयर बाजार तीन सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद

मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन 20 फरवरी को बढ़त में बंद हुए। एक दिन पहले बड़ी गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली। जबकि आईटी शेयरों में दबाव ने तेजी को सीमित कर दिया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ 82,272 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में सपाट चाल के बाद दोपहर में यह 600 अंक तक चढ़ गया था। अंत में 316.57 अंक या 0.38 प्रतिश की बढ़त लेकर 82,814.71 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी  गिरावट लेकर 25,406 पर खुला। हालांकि खुलने के बाद इंडेक्स में थोड़ी बढ़त देखने को मिली और कारोबार के दौरान यह 25,663 अंक तक चला गया था। अंत में 116.90 अंक  की बढ़त के साथ 25,571 पर बंद हुआ।

सम्बंधित ख़बरें