नवीनतम
म.प्र.के उमरिया जिले में सबसे अधिक ठंडी
भोपाल [महामीडिया] शुक्रवार की रात मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई साथ ही पहली बार मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। उमरिया में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पहुंच गया जो इस सीजन में सबसे कम है। वही मध्य प्रदेश के अन्य चारों शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।