
यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए
मुंबई [महामीडिया] यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध को लेकर रूस पर प्रतिबंधों के एक नए पैकेज की घोषणा की है। इसमें गुजरात स्थित नायरा एनर्जी की वाडीनार रिफाइनरी का भी नाम शामिल है जिसमें रूसी ऊर्जा कंपनी रोसनेफ्ट की बड़ी हिस्सेदारी है। यूरोपीय संघ ने रूस से आने वाले रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों पर रोक लगाई है और तेल की कीमतों की अधिकतम मूल्य को और कम किया है। साथ ही 105 और शैडो फ्लीट जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास ने इसे अब तक का सबसे मजबूत प्रतिबंध पैकेज बताया। भारतीय प्रवक्ता ने कहा कि भारत एक जिम्मेदार देश है और अपने कानूनी दायित्वों को पूरी तरह निभाता है।