जो भगवान के अस्तित्व को नकारते थे,अब नाम की माला जप रहे हैं- मुख्य मंत्री चौहान 

जो भगवान के अस्तित्व को नकारते थे,अब नाम की माला जप रहे हैं- मुख्य मंत्री चौहान 

भोपाल [ महामीडिया] मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार को उज्जैन के विक्रम कीर्ति मंदिर स्थित सोशल मीडिया कान्क्लेव में शामिल हुए। मुख्य मंत्री चौहान के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुरलीधर राव, मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया भी इसमें मौजूद है । सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के सभी प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की शुरुआत की गई। हमारे सभी धार्मिक स्थल अपने पुराने वैभव के साथ दमक रहे हैं। सोशल मीडिया ने भारत के जीवन मूल्य, परम्पराएं, महापुरुष और हमारे धर्म को इस तरह स्थापित किया है कि जो पहले प्रभु राम के अस्तित्व को नकारते थे, अब राम नाम की माला जप रहे हैं। माथे पर त्रिपुंड लगाकर महाकाल महाराज के चरणों में लेटे हुए हैं।महाकाल मंदिर में दर्शन- पूजन के बाद महाकाल लोक अवश्य जाएं। सारे विश्व को 'आत्मवत् सर्वभूतेषु' का भाव देने वाले हम हैं। आज जी 20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम की है। हमने यह माना कि एक ही चेतना समस्त जड़ और चैतन्य में अनुसूचित है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि पब्लिक सर्विस डिलिवरी गारंटी एक्ट सबसे पहले मध्य प्रदेश ने बनाया, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने पुरस्कृत किया है।

सम्बंधित ख़बरें