नवीनतम
मोरक्को में हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
रबात [महमीडिया] उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में GenZ आंदोलन हिंसक हो गया है। राजधानी रबात में प्रदर्शनकारियों ने बैंक फूंक दी। कई दुकानों-गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। आगादिर शहर में पुलिस की गोली से 3 युवाओं की मौत हो गई वहीं एक हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए। 354 लोग घायल हुए हैं जिनमें अधिकतर सुरक्षाकर्मी हैं। लगभग 70% प्रदर्शनकारी नाबालिग थे।