दसवीं और बारहवीं की द्वितीय परीक्षा साढ़े तीन लाख छात्रों ने दी
भोपाल [ महामीडिया] कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा संपन्न हो गई। अब बोर्ड अब एक्शन मोड में आ गया है और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।मंडल द्वारा आगामी 29 मई से कॉपियों की जांच का कार्य शुरू कर दिया जाएगा जिसे लगभग 15 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मूल्यांकन केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और शिक्षकों की ड्यूटियां भी तय कर दी गई हैं। इस वर्ष आयोजित हुई द्वितीय परीक्षा में प्रदेशभर से करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस परीक्षा में मुख्य रूप से छात्र शामिल हुए हैं जिन्हें मुख्य परीक्षा में सप्लीमेंट्री आई थी या वे अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सके थे।इसके अलावा कुछ ऐसे विद्यार्थी भी इसमें शामिल हुए जो किसी कारणवश नियमित मुख्य परीक्षा नहीं दे पाए थे। बोर्ड इस परीक्षा के जरिए छात्रों का साल खराब होने से बचाने की कोशिश में जुटा है। । यह परीक्षा 7 मई से शुरू होकर पूरे राज्य के केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।