म.प्र. के तीन गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम से सम्मानित

म.प्र. के तीन गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम से सम्मानित

 भोपाल  [ महामीडिया ]  म.प्र. के 3 गांव प्राणपुर, साबरवानी और लाड़पुरा देश के 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम' चुने गए हैं। पर्यटन दिवस के मौके पर इन्हें यह खिताब मिला है। प्राणपुर देश का पहला क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज है। 

प्राणपुर

यह गांव अशोकनगर ज़िले की चंदेरी तहसील में है. यह गांव क्राफ़्ट हैंडलूम टूरिज्म के लिए जाना जाता है।  

  • साबरवानी

    यह गांव छिंदवाड़ा ज़िले की तामिया तहसील में है. यह गांव गोंड जनजातीय संस्कृति के लिए जाना जाता है।  यह गांव सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान के बफ़र ज़ोन में है।  

  • लाड़पुरा

    यह गांव निवाड़ी ज़िले में ओरछा से 8 किलोमीटर दूर है।  इसे मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के तहत पहले ग्रामीण पर्यटन गांव होने का गौरव प्राप्त है।  यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड टूरिज़्म ऑर्गेनाइज़ेशन ने भी इसे बेस्ट टूरिज़्म विलेज का अवॉर्ड दिया है।  

इस प्रतियोगिता का मकसद सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदा को बचाना और समुदाय के मूल्यों और जीवनशैली को बढ़ावा देना है।  

सम्बंधित ख़बरें