छह स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापामारी
भोपाल [ महा मीडिया] पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को कई ठिकानों पर नए सिरे से तलाशी ली है। 100 करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी केस में ईडी ने पंजाब-दिल्ली और यूपी में छापामारी की है। ED की यह तलाशी पंजाब के जालंधर व लुधियाना और उत्तर प्रदेश के बरेली व नोएडा सहित कुल छह ठिकानों पर चल रही है। जांच के दायरे में आई इन जगहों में मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी 'हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड' के अलावा उससे संबंधित अन्य लोगों और संस्थाओं के आवासीय व व्यावसायिक दफ्तर शामिल हैं।