ओडिशा के फर्जी गोल्ड लोन घोटाले में दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार

ओडिशा के फर्जी गोल्ड लोन घोटाले में दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार

भोपाल [ महामीडिया] ओडिशा ने 5.21 करोड़ रुपए के फर्जी गोल्ड लोन घोटाले में दो बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान चंदन कुमार महला और देवेंद्र निरंजन साहू के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि 2024-25 के दौरान नकली और फर्जी सोने के आभूषणों के आधार पर 105 गोल्ड लोन मंजूर किए गए थे। कई मामलों में बिना सोना जमा किए और बिना डॉक्यूमेंट के भी लोन जारी कर दिए गए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें