आंध्र प्रदेश की नई राजधानी विशाखापत्तनम होगी 

आंध्र प्रदेश की नई राजधानी विशाखापत्तनम होगी 

नईदिल्ली [ महामीडिया] आंध्र प्रदेश की नई राजधानी विशाखापत्तनम होगी। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आज मंगलवार को यह घोषणा की। नई दिल्ली में डिप्लोमैटिक एलायंस मीट में रेड्डी ने कहा, 'मैं यहां आपको विशाखापत्तनम में आमंत्रित करने के लिए आया हूं, जो हमारी राजधानी होगी। मैं भी विजाग में शिफ्ट हो जाऊंगा।’वर्तमान समय में आंध्र प्रदेश की  तीन राजधानियाँ है। जिसमें विशाखापत्तनम, कुर्नूल और अमरावती शामिल है ।इन तीनों राजधानियों के पीछे भी एक कहानी है। वर्ष 2014 में जब आंध्र प्रदेश राज्य से तेलंगाना राज्य बना तो आंध्रप्रदेश की राजधानी को लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ। विवाद का मुख्य कारण यह था की हैदराबाद किसके भाग में आएगा। क्योंकि दोनों राज्यों को एक राजधानी नहीं चाहिए थी। अमरावती को विधायी राजधानी  बनाया गया । जिसके कारण विधानसभा अमरावती में चल सके ।विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी बनाया गया । यहाँ सभी प्रकार के सरकारी कार्य पूरे किये जाएंगे।कुर्नूल में में न्यायपालिका यानी से संबंधित जुड़े कार्य किये जाएंगे। जिसे न्यायिक राजधानी के रूप में पहचान दी गई थी । जिसके बाद यह निर्णय लिया गया की अगले 10 वर्षो तक हैदराबाद ही दोनों राज्यों की राजधानी रहेगी। जिसके पश्चात आंध्रप्रदेश को एक नई राजधानी का चयन करना होगा।यह फैसला इसी सन्दर्भ मे लिया गया है ।

सम्बंधित ख़बरें