नर्मदा जन्मोत्सव पर ओंकारेश्वर में पूजन और अभिषेक 

नर्मदा जन्मोत्सव पर ओंकारेश्वर में पूजन और अभिषेक 

भोपाल [ महामीडिया] भगवान ओंकारेश्वर की नगरी में नर्मदा जन्मोत्सव को लेकर सुबह से उत्साह और उल्लास है। मां नर्मदा के घाटों पर पूजन और अभिषेक का चल रहा है। दोपहर 12 बजे मां नर्मदा की जन्म आरती हुई। इस मौक पर 251 लीटर दूध से अभिषेक और हलवे की प्रसादी का वितरण किया गया। दोपहर चार बजे से शोभायात्रा और रात सात बजे दीपदान होगा। पंडित गोपाल दुबे के आचार्यत्व में नर्मदा युवा संगठन द्वारा शाम सात बजे नर्मदा घाट पर पूजन और गोमुखघाट पर महाआरती की जाएंगी। नर्मदा जयंती पर घाट पर असंख्य दीप प्रज्जवलित होंगे। वहीं ओंकार पर्वत पर काकड़ों से लिखी ओंम की आकृति भी जगमगाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें