AI समिट में युवा कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

AI समिट में युवा कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

मुंबई [महामीडिया] दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवा कांग्रेस  के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लगाए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा- ‘पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड’। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री  मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उसपर लिखा है- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड। अब तक चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि कांग्रेस कार्यकर्ता भारत मंडपम में अंदर कैसे आए क्योंकि एंट्री के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य है।

सम्बंधित ख़बरें