
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को दी बड़ी राहत
नईदिल्ली [ महामीडिया] केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं 2021 के बोर्ड परीक्षार्थी को उपस्थिति में 15 फीसदी की छूट देगा। यह छूट लॉकडाउन में ऑनलाइन क्लास नहीं कर पाये छात्रों को दी जायेगी। अगर छात्र तकनीकी कारणों से ऑनलाइन क्लास में जुड़ नहीं पाए और उनका स्कूल अटेंडेंस नहीं बन पाया तो ऐसे छात्रों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 फीसदी की छूट दी जायेगी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल का 75 फीसदी अटेंडेंस होना जरूरी है। बीमार होने की स्थिति में ही बोर्ड ने अब तक एटेंडेंस में छूट दी है। लेकिन चूंकि इस बार कोरोना के कारण ऑनलाइन क्लास ही चलायी जा रही है। ऐसे में बोर्ड तकनीकी कारण के ग्राउंड पर अटेडेंस में छूट देगा। यह छूट छात्रों को लॉकडाउन और अनलॉक-चार तक ही मिलेगी। ज्ञात हो कि अप्रैल से सितंबर तक लॉकडाउन और अनलॉक-चार था। इस दौरान छात्र केवल ऑनलाइन पढ़ाई पर निर्भर थे। इस दौरान जिन छात्रों का स्कूल में एटेंडेंस नहीं बन पाया है, उन्हें एटेंडेंस में छूट दी जायेगी।